फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया पायलट को एडल्ट वीडियो देखने के मामले में अमेरिका से वापस भेजा गया

Sun, 10 Mar 2019 04:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विमानन कंपनी एयर इंडिया के एक पायलट को बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को डाउनलोड करने और देखने संबंधी आरोपों पर अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। पायलट के अमेरिका पहुंचते ही उसे यात्रियों के सामने ही हथकड़ियां पहना कर विमान से उतार दिया गया। कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना सैन फ्रांसिस्को में सोमवार को हुई और वहां के प्रशासन ने नई दिल्ली से विमान के पहुंचते ही पायलट को विमान से उतार लिया। अमेरिकी प्रशासन ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसका वीजा रद्द करके उसे भारत वापस भेज दिया। एयर इंडिया अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, ‘सोमवार को जब दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को की उड़ान अमेरिका पहुंची तो उसके पायलट को यात्रियों को सामने ही हथकड़ी पहना दी गईं और विमान से उतार दिया गया।’ 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, ‘इस पायलट पर कथित तौर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी करने और इससे संबंधित सामग्री डाउनलोड करने के चलते एफबीआई जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियां पहले से ही नजर बनाए हुए थीं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने मामले से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें