फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मई से शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ानें, बुकिंग हुई शुरू, अंतरराष्ट्रीय रूट पर एक जून से मिलेगा टिकट

Sat, 18 Apr 2020 08:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

एयर इंडिया ने चार मई से घरेलू उड़ानों की और एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वह लॉकडाउन की समाप्ति के बाद कुछ रूट पर घरेलू उड़ानों को फिर से संचालित करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय रूट पर एक जून से उड़ानें शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए हमने तीन मई 2020 तक अपनी सभी घरेलू और 31 मई 2020 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग रोक रखी है। बयान के अनुसार कि चुनिंदा घरेलू हवाई मार्ग पर यात्रा के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक जून से उड़ानें उपलब्ध होंगी। 

कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया। इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग के यात्रा पर प्रतिबंध रहा। सिर्फ अनिवार्य और आकस्मिक सेवाओं की आवाजाही को ही इस दौरान अनुमति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें