फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के नए दिशानिर्देश, उड़ान से पहले क्रू सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना जरूरी

Sun, 31 May 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमानों के द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच सावधानियों के साथ देशभर में घरेलू उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है। नियमों में बदलाव और कड़े दिशानिर्देशों के साथ कई कंपनियों के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार को एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट के एक पायलट के कोरोना संक्रमित होने की चर्चा के बाद एयर इंडिया ने एक नया दिशानिर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने अपने पायलट और केबिन क्रू सदस्यों को साफ कर दिया है कि उन्हें फ्लाइट में जाने से पहले कोरोना की जांच करवानी होगी और रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही वे उड़ान भर पाएंगे।दरअसल शनिवार को बिना किसी यात्री के दिल्ली से मॉस्को जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से लौटने के लिए कहा गया था, क्योंकि इसके ग्राउंड स्टाफ ने महसूस किया था कि विमान के पायलटों में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित था। लेकिन बाद में चालक दल की पूर्व उड़ान चिकित्सा रिपोर्ट की जांच के बाद उन्हें फिर से उड़ान की अनुमति दे दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक कोरोना काल में बनाए गए मानकों के अनुसार, किसी भी उड़ान के पायलटों और अन्य चालक दल के सदस्यों को कोरोनो वायरस के लिए अनिवार्य रूप से परीक्षण करवाना पड़ता है और जांच रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही उन्हें उड़ान की इजाजत दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें