फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI handover to Tata: सिंधिया बोले- एयर इंडिया तेजी से आगे बढ़ेगी, इससे मजबूत विमानन क्षेत्र का रास्ता मजबूत होगा

Thu, 27 Jan 2022 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने गुरुवार को एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। करीब 69 साल बाद एयर इंडिया को टाटा समूह को फिर सौंपा गया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को एयर इंडिया को टाटा संस को सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि एयर इंडिया नए स्वामित्व के अंतर्गत तेजी से आगे बढ़ेगी और भारत में एक सफल तथा मजबूत विमानन क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन


एयरलाइन को टाटा संस को सौंपे जाने के बाद सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि वास्तव में यह महत्वपूर्ण है कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक निष्कर्ष पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की काबिलियत और भविष्य में गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से विनिवेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को बताता है।

मंत्री ने कहा कि नए मालिक को शुभकामनाएं। मुझे भरोसा है कि एयरलाइन नए स्वामित्व के अंतर्गत तेजी से आगे बढ़ेगी और एयरलाइन भारत में एक सफल तथा मजबूत विमानन क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त करेगी। भारत सरकार ने गुरुवार को एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। करीब 69 साल बाद एयर इंडिया को टाटा समूह को फिर सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें