फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने दो पायलटों को नौकरी से निकाला

Thu, 06 Dec 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india - फोटो : PTI
विज्ञापन

एयर इंडिया ने अपने दो पायलटों को  हांगकांग अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असामान्य तरीके से विमान उतारने को लेकर नौकरी निकाल दिया है। 20 अक्तूबर को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रनवे में सामान्य ग्लाइड पथ से विचलित होने की वजह से ग्राउंड प्रॉक्सीमिटी चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


हांगकांग ट्रांसपोर्ट  और हाउसिंग ब्यूरो ने  एक सीरियस एक्सिडेंट बुलेटिन जारी किया है।  एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट को विमान उड़ाने की ड्यूटी से हटा दिया गया था और उसके बाद तुरंत ही उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब बोइंग 787 वीटी एएनई ट्रीम लाइनर विमान हांग कांग अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था। इस समय विमान में 197 यात्री और 10 विमान दल के लोग मौजूद थे। यह सुबह 6.14 का समय था। यह फ्लाइट दिल्ली से एयर इंडिया 314 दिल्ली से उड़ान भरी थी।

विमान जैसे ही हांग कांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा ऑटोमैटिक टर्मिनल सूचना सर्विस ने लैंडिग सिस्टम को लेकर चेतावनी जारी की थी। तब सुबह के 6:08:17 बज रहे थे। एटीसी ने फिर से लैंडिंग के समय क्र्यू को ग्लाइड पाथ सिग्नल फ्लकचुएशन की जानकारी दी। पिर 6 बज कर 11 मिनट पर एटीसी ने एयरक्राफ्ट को लैंडिंग की सूचना दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार क्र्यू के सदस्यों को ग्राउंड प्रोक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम के जरिए जानकारी दी गई थी।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें