काठमांडू हवाई अड्डे पर कुछ समस्या के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने एयर इंडिया के पायलट को लैंडिंग न करने को कहा। इस वजह से विमान कुछ देर आसमान में ही घूमता रहा। बताया जा रहा है कि 20 मिनट के बाद उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई। हालांकि, एयर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
काठमांडू हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली से काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के लिए उड़ान भरी। इसके बाद काठमांडू में पायलटों ने एयरपोर्ट पर कुछ आकस्मिक वजहों से लैंडिंग रद्द कर दी। मामले की रिपोर्ट भारत के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। डीजीसीए ने सामाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मामला विमान और एटीसी के बीच सटीक संपर्क न होने पाने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो काठमांडू हवाई अड्डे पर कुछ समस्या के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने एयर इंडिया के पायलट को लैंडिंग न करने को कहा। इस वजह से विमान कुछ देर आसमान में ही घूमता रहा। बताया जा रहा है कि 20 मिनट के बाद उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई। हालांकि, एयर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, बीते शनिवार को भी सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट एआई346 को खराब मौसम और सिंगापुर में भीड़भाड़ की वजह से मलेशिया डायवर्ट किया गया था। चेन्नई से उड़ान भरने वाली उड़ान अब सिंगापुर के लिए रवाना कर दिया गया है, क्योंकि वहां मौसम में सुधार हुआ है और उड़ानों को संचालित करने की अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन
हाल ही में काठमांडू से उड़ान भरते समय एक फ्लाई दुबई की उड़ान में आग का मामला सामने आया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद चीजें सामान्य हो गई थीं और विमान दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई थी। दावा किया गया था कि पक्षी के टकराने के बाद विमान में कथित तौर पर आग लग गई थी। हालांकि, नेपाल ने इसका खंडन किया था।