फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गुब्बारे की वजह से एयर इंडिया के विमान की करवानी पड़ी आपात लैंडिंग

Mon, 30 Apr 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर िंडिया
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली से श्रीनगर जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। एक गुब्बारे की वजह से ऐसा हुआ। दरअसल जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी उसके कुछ ही देर बाद उसके एक इंजन में गुब्बारा फंस गया जिसकी वजह से फ्लाइट को लैंड करवाना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई थी।

विज्ञापन


यह घटना रविवार सुबह 11.14 बजे की है। एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर ने 180 यात्रियों वाले एआई 825 विमान की आपात लैंडिंग के बारे में सूचना देते हुए बताया कि इसने आईजीआई से उड़ान भरी थी। अधिकारियों का कहना है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान को कुछ ही मिनटों में क्लीयरेंस मिल गई थी। जिसकी वजह से विमान रनवे पर सुरक्षित लैंड हो गया।

अधिकारी ने कहा- विमान ने सुबह 10.20 बजे उड़ान भरी थी और 11.14 मिनट पर इसकी आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान के एक इंजन में गुब्बारा फंस गया था जिसकी वजह से ऐसा हुआ। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा- विमान को आपात परिस्थितियों में दिल्ली वापस लाया गया और हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरवा दिया।
विज्ञापन


उड़ने वाली चीजों का विमान के कॉन्टैक्ट में आना अक्सर खतरा पैदा करता रहता है। जिसकी वजह से मजबूरन विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ती है। इसमें सबसे ज्यादा मामले पक्षियों का विमान से टकराने के होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकालकर दूसरे विमान के जरिए उनके गंतव्य स्थल तक भेजा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें