फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसा: पक्षी से टकराया एअर इंडिया का विमान; नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिग, उड़ान की गई रद्द

Sat, 25 Oct 2025 04:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
एअर इंडिया की नागपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई-466 शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को मान संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत नागपुर हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया गया। विमान को नागपुर में सुरक्षित तरीके से उतारा गया और उसकी पूरी तकनीकी जांच की गई। जांच में अधिक समय लगने के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि नागपुर स्थित ग्राउंड टीम ने सभी यात्रियों की तुरंत सहायता की और उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें