फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे के कारण 9 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट

Mon, 28 Aug 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
एयर इंडिया की एक फ्लाइट जो दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने वाली थी करीब 9 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। फ्लाइट के लेट होने की वजह एक चूहा था, जिसके आतंक से पूरा क्रू घंटों तक परेशान रहा। दरअसल, फ्लाइट एआई-173 यात्रियों से पूरी भरी हुई थी और उसे रविवार को रात 2.30 बजे रवाना होना था, लेकिन चूहे के घुस जाने के कारण वो रविवार दिन में निकल पाई।
विज्ञापन


पढ़ें: एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी, पांच घंटे लेट हुई फ्लाइट

बताया जा रहा है कि यहां एक और समस्या लोगों को झेलनी पड़ी, क्योंकि फ्लाइट के क्रू स्टाफ को भी बदलने में घंटों बर्बाद हो गए। एयर इंडिया के नए चेयरमैन राजीव बंसल ने इस पर नाराजगी जताई है और मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

फ्लाइट को रोक जांच इसलिए से गंभीरता की गई, क्योंकि अगर उड़ान के दौरान चूहा किसी भी वायर को काट देता, तो फ्लाइट पर पायलेट का कंट्रोल हट सकता था। इतना ही नहीं एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। 
विज्ञापन


ऐसे फ्लाइट में पहुंच जाते हैं चूहे
फ्लाइट में चूहे के पहुंचने के पीछे वो कैटरिंग वैन्स होती हैं, जो सीधे  फ्लाइट में यात्रियों के लिए लाई जाती है। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये एक बड़ी समस्या है जिसे रोका नहीं जा सकता। देखा जाए तो ये कैटरिंग वैन्य चूहों के लिए दूसरा घर है। ऐसा पहले भी हुआ है जब इन कैटरिंग वैन्स की मदद से चूहे फ्लाइट में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें