फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दिल्ली से वैंकूवर जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी कारणों से हुई देरी, अब रविवार सुबह भरेगी उड़ान

Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में बताया कि AI185, 1 जून को दिल्ली-वैंकूवर जाने के लिए निर्धारित थी लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण कारण उड़ान नहीं भर सकी। प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि उड़ान दो जून को सुबह रवाना हो सकती है।
विज्ञापन
एयर इंडिया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वैंकूवर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को पुनर्निधारित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान को शनिवार सुबह उड़ान भरना था लेकिन तकनीकी समय के कारण वह उड़ान नहीं भर सकी। उम्मीद है कि विमान अब रविवार सुबह उड़ान भर सकता है। 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में बताया कि AI185, 1 जून को दिल्ली-वैंकूवर जाने के लिए निर्धारित थी लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण कारण उड़ान नहीं भर सकी। प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि उड़ान दो जून को सुबह जल्दी रवाना हो सकता है। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। प्रवक्ता ने बताया यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। उन्हें धन वापसी के साथ-साथ किसी अन्य तिथि पर निःशुल्क पुनर्निर्धारण का विकल्प दिया है। हालांकि, यात्रियों की संख्या का विवरण सामने नहीं आ पाया है। 

बता दें, शुक्रवार को डीजीसीए ने कुछ उड़ानों में देरी और यात्रियों की देखभाल न करने के लिए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें