केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू आज एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी होने के कारण नाराज हो गए हैं। वे दिल्ली से हैदराबाद जा रहे थे। वक्त पर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्हें करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद पायलट के न आने के कारण वह घर लौट गए।
दरअसल नायडू एअर इंडिया की विमान संख्या AI544 से हैदराबाद जा रहे थे। विमान को दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरनी थी। वैंकैया समय ये पूर्व एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन विमान के उड़ान भरने के ठीक पहले उन्हें बताया गया कि विमान को उड़ने में विलम्ब होगा क्योंकि पायलट को आने में देरी होगी।
इसके बाद नायडू अगले एक घंटे तक वहां रुके रहे। लेकिन पायलट के न आने के कारण वह नाराज होकर वापस लौट गए। बाद में उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई।