भारत की सरकारी एयरलाइन कंपनी 'एयर इंडिया' ने कहा है कि पूरी तरह से महिला चालक दल वाले उसके एक यात्री विमान ने दुनिया का चक्कर लगाया है। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने सोमवार को नई दिल्ली से अमरीका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह शुक्रवार को वापस लौटकर भारत आई।
बोइंग 777 विमान अमरीका जाते हुए प्रशांत महासागर और भारत वापसी के समय अटलांटिक महासागर के ऊपर से उड़कर आया। कंपनी के मुताबिक इस तरह से दुनिया का चक्कर पूरा हुआ। एयर इंडिया ने कहा है कि उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।