फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express: विजयवाड़ा-शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लोगों को दी खुशखबरी

Tue, 01 Nov 2022 11:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मछलीपट्टनम

सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान सेवा संचालित करेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप विमान से सफर करते हैं तो एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आपको बड़ी खुशखबरी दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने सोमवार को विजयवाड़ा से शारजाह के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू की है। इसका उद्घाटन सोमवार को विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सांसद वल्लभनेनी बालशोरी और सांसद केसिनेनी श्रीनिवास ने किया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से पहली उड़ान, लगभग 60 यात्रियों के साथ, लगभग 4:35 बजे हवाई अड्डे पर उतरी, इसका पारंपरिक जल तोप की सलामी के साथ स्वागत किया गया। बोइंग 737 विमान सोमवार शाम 6:35 बजे शारजाह के लिए रवाना हुआ।

एयर इंडिया एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान सेवा संचालित करेगी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी पांच नवंबर से विजयवाड़ा-मस्कट के बीच भी सेवा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें