फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat : बैंकॉक जा रही उड़ान में यात्रियों ने पी इतनी शराब कि खत्म हो गया स्टॉक! अधिकारियों का है ये दावा

Sun, 22 Dec 2024 11:10 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

आम तौर पर उड़ान के दौरान किसी यात्री को 100 मिलीलीटर से ज्यादा शराब नहीं परोसी जाती। वहीं, कोई भी एयरलाइन जहाज पर पांच प्रकार की शराब यात्रियों को देती है।
विज्ञापन
यात्रियों ने खत्म कर दिया शऱाब का पूरा स्टॉक। - फोटो : meta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान में शराब पीकर हंगामा करने की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं, लेकिन गुजरात के सूरत से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में शराब को लेकर कुछ ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसे पढकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गुजरात से उड़ी इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने कुछ ही घंटों में शराब का पूरा स्टॉक ही खत्म कर दी। हालांकि विमानन कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि शराब की बिक्री ज्यादा जरूर हुई, लेकिन स्टॉक खत्म नहीं हुआ था। बता दें कि गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है। 

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, सूरत से शुक्रवार को बोइंग 737-8 के विमान से संचालित उड़ान में 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इस विमान की यात्री क्षमता 176 है। 

अधिकारियों ने किया ये दावा
वहीं, एयरलाइन के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चल रही बातों को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सूरत से बैंकॉक की उड़ान में शराब की ज्यादा बिक्री हुई, लेकिन स्टॉक खत्म नहीं हुआ, जैसा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विमान में शराब के साथ-साथ भोजन का भी पर्याप्त भंडार था। हालांकि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


यात्रियों को शराब परोसने के ये हैं मानक
अधिकारियों के मुताबिक, आम तौर पर उड़ान के दौरान किसी यात्री को 100 मिलीलीटर से ज्यादा शराब नहीं परोसी जाती। वहीं, कोई भी एयरलाइन जहाज पर पांच प्रकार की शराब यात्रियों को देती है। इनमें चिवस रीगल की 50 मिलीलीटर की कीमत 600 रुपये है, जबकि रेड लेबल, बकार्डी व्हाइट रम और बीफईटर जिन की 50 मिलीलीटर प्रत्येक की कीमत 400 रुपये है। यह 400 रुपये में 330 मिलीलीटर बीरा लेगर भी प्रदान करती है। वहीं, अगर उड़ान के दौरान खाने की बात करें तो टिकट बुक करते समय खाने को प्री बुक भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यात्री उड़ान के दौरान भी खाना खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें