फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एअर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-फुकेत विमान वापस लौटा, उड़ान भरने के तुरंत बाद लिया यू-टर्न

Sat, 19 Jul 2025 12:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
air india express - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेत जाने वाली एक उड़ान को शनिवार सुबह वापस लौटना पड़ा। विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। उड़ान IX 110 ने सुबह 6:40 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। हालांकि, फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटरडार24 की मानें तो विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस मुड़ गया और हैदराबाद लौट आया। उड़ान वापस लौटने से पहले केवल 16 मिनट तक हवा में रही। विमान वापस क्यों लौटा? इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

विज्ञापन


इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी आने की वजह से अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था। बताया गया कि लखनऊ से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दुबई पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी। 160 यात्री विमान में बैठ चुके थे। विमान का इंजन भी स्टार्ट होने के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने विमान को उड़ान भरने में अनफिट बताकर टेकऑफ करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें