फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: विजयवाड़ा से बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से टकराया पक्षी; टेकऑफ से पहले की घटना

Thu, 04 Sep 2025 12:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
विज्ञापन
air india express - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विजयवाड़ा से बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान पक्षी से टकराने के बाद रद्द कर दी गई। एक एयरलाइन अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उड़ान भरने के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई। एयरलाइन को उड़ान रद्द करनी पड़ी और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पक्षी उड़ान भरने से पहले टकराया। यह तब हुआ, जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें