फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express Flight Divert: भारत से दोहा जा रहा एअर इंडिया विमान वापस लौटा, केरल से भरी थी उड़ान

Wed, 23 Jul 2025 01:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

केरल के कोझिकोड से एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने सुबह 9.07 बजे कतर की राजधानी दोहा के लिए उड़ान भरी थी। विमान में तकनीकी खराबी के बाद इसे वापस कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। 
विज्ञापन
वापस लौटा एअर इंडिया विमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोझिकोड से कतर की राजधानी दोहा जा रहे एअर इंडिया के विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) को विमान में खराबी की जानकारी दी। इसके बाद विमान को वापस केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। 
विज्ञापन

 

फ्लाइट रडार24 के मुताबिक बोइंग बी738 मॉडल के विमान को सुबह 8.50 बजे टेकऑफ करना था। 9.17 बजे उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान को दो घंटे बाद 11.12 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या IX 375 में पायलटों और चालक दल सहित 188 लोग सवार थे। अधिकारी ने कहा कि विमान के केबिन एसी में कुछ तकनीकी समस्या थी। यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी। 

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद केरल के कोझिकोड लौट आई। हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, देरी के दौरान मेहमानों को जलपान उपलब्ध कराया और उड़ान रवाना हो गई। 
विज्ञापन


हाल के दिनों में बाधित हुई कई उड़ानें
एअर इंडिया के कई विमानों में तमाम खामियों के कारण हाल के दिनों में कई उड़ानें बाधित हुई हैं। इसमें स्थानीय उड़ानों के साथ-साथ विदेशी उड़ानें भी शामिल है। मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हांगकांग से दिल्ली पहुंचे एअर इंडिया के विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई थी। गनीमत ये रही कि इस हादसे से पहले ही सभी यात्री और क्रू विमान से उतर चुके थे। इससे पहले ही कोच्चि से आ रहा एअर इंडिया का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। 

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसा
12 जून को एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक इमारत से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में 260 लोगों की जान गई, जिनमें 19 लोग जमीन पर मौजूद थे। विमान में सवार 242 यात्रियों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया, इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल है। एएआईबी ने इस हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट 12 जुलाई को जारी की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें