फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण पायलटों की छुट्टियां कीं रद्द

Tue, 02 Mar 2021 01:12 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

घरेलू उड़ानों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार को अपने पायलटों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल 25 मार्च से दो माह के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं बंद थीं। 25 मई, 2020 को उड़ान सेवाएं फिर शुरू हुईं।

विज्ञापन


एयर इंडिया की आंतरिक सूचना के अनुसार, कॉकपिट क्रू के सभी सदस्यों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं। इसमें कहा गया है कि मामला-दर-मामला आधार पर बेहद जरूरी होने पर छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, इसमें छुट्टियां रद्द करने के लिए कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता को भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला।

पिछले महीने नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय एयरलाइंस को जिन घरेलू उड़ानों की अनुमति दी गई है उनमें वे 31 मार्च या गर्मियों की समयसारिणी शुरू होने तक कोविड-19 पूर्व के स्तर के 80 प्रतिशत के बराबर ही बुकिंग कर सकेंगी। मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि 28 फरवरी को 3,13,668 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। 25 मई, 2020 को उड़ानें फिर शुरू होने के बाद यह सबसे ऊंचा स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें