फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल कामरा नाम होने की यात्री ने चुकाई कीमत, एयर इंडिया ने रद्द किया टिकट

Thu, 06 Feb 2020 09:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने पत्रकार से बदसलूकी करने के कारण कॉमेडियन कुणाल कामरा को अगले आदेश तक प्रतिबंधित किया हुआ है। इसका खामियाजा एक व्यक्ति को भुगतना पड़ा जिसका नाम भी कुणाल कामरा है। एयरलाइन ने उसके टिकट को खारिज कर दिया और उसे बोर्ड करने की भी इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा, 'कामरा के एयर इंडिया में चढ़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसका हमारा सिस्टम में उल्लिखित है इसीलिए उनका नाम अपने आप खारिज हो गया। यात्री के सभी कागजों की जांच करने के बाद उसे विमान में बैठने की इजाजत दी गई।' 
 

क्या है पूरा मामला

कॉमेडियन कुणाल पर आरोप है कि मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ विमान में बदसलूकी की। जिसके बाद कुणाल को इंडिगो ने छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने अगले आदेश तक कुणाल को बैन कर दिया है। 

कौन हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा

कामरा सबसे पहले अपने शो 'शट्अप या कुणाल' से लोगों की नजर में आए थे। इससे पहले कुणाल ने साल 2017 में यूट्यूब पर इंटरव्यू करना शुरू किया था। कुणाल ने उस दौरान कई इंटरव्यू किए और चर्चा का विषय बन गए। कुणाल ने उस वक्त रवीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी, अरविंद केजरीवाल, जावेद अख़्तर और प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई लोगों का इंटरव्यू किया था।
विज्ञापन


पिछले साल कुणाल कांग्रेस नेता शशि थरूर को बतौर कॉमेडियन मौका दे चुके हैं। कुणाल ने शो 'वन माइक स्टैंड' में शशि थरूर को मेंटॉर किया था। शो में शशि और कुणाल के अलावा तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा भी नजर आए थे। वह सोशल मीडिया पर मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में भी आ जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें