फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एविएशन मिनिस्टर बोले- एयर इंडिया को कोई खरीदेगा तक नहीं

Thu, 09 Jun 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
नगर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि एयर इंडिया की माली हालात इस समय इतनी खराब है कि अगर सरकार इसे बेचना चाहे तो भी इसे कोई खरीददार नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


अशोक गजपति राजू ने कहा, 'एयर इंडिया अच्छी एयर लाइन है। मुझे यह पसंद है। लेकिन मैं अनंत काल के लिए एयर इंडिया को करदाताओं के पैसे देने का वादा नहीं कर सकता हूं।' उन्होंने कहा कि वो दुसरों की तरह एयर इंडिया की झूठी तारीफ नहीं करेंगे। एयर इंडिया को इस वक्त ज्यादा एकजुट तरीके से कार्य करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

कितना कर्जा है एयर इंडिया पर

- फोटो : file photo
अशोक गजपति राजू ने कहा कि सरकार का एयर इंडिया से विनिवेश का कोई इरादा नही है। एयर इंडिया इस वक्त सही दिशा में काम कर रहा है और उसमें ऊंची उड़ान भरने का माद्दा है। एयर इंडिया पर इस वक्त लगभग 50,000 करोड़ का कर्ज है।

2007 में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइन्स के विलय के बाद से ही एयर इंडिया की आर्थिक हालात अच्छे नहीं रही है। पिछली यूपीए सरकार ने एयर इंडिया आर्थिक हालात सुधारने के लिए 30,000 करोड़ का बेलआउट पैकेज जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें