फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी की वेनस्टेन से तुलना कर एयर होस्टेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Tue, 29 May 2018 08:54 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन
एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने एक वरिष्ठ कार्यकारी की हार्वे वेनस्टेन से तुलना कर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सुरेश प्रभु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखे गए पत्र में एयर होस्टेस ने इस मामले में सरकार से एक निष्पक्ष जांच समिति नियुक्त करने की मांग की है। नागरिक विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के सीएमडी से इस मामले को तत्काल देखने को कहा। एयर होस्टेस का आरोप है कि वरिष्ठ कार्यकारी पिछले छह सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। 

वहशी दरिंदा कहते हुए उसने अधिकारी की तुलना हार्वे वेनस्टेन से की। वेनस्टेन हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हैं और अनेक चर्चित अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अधिकारी ने उसकी मौजूदगी में दूसरी महिलाओं को गाली दी। कार्यालय परिसर में मुझसे व मेरी मौजूदगी में अन्य महिलाओं से यौन संबंधी बातें की।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि विमानन मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद वह नाम का भी खुलासा करेगी। पिछले साल सितंबर में उसने एयर इंडिया और सीएमडी से शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें