फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: मेडिकल सहायक ट्रेड के लिए भर्ती रैली करेगी वायुसेना, मणिपुर सहित 11 राज्यों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Fri, 18 Aug 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी पात्र उम्मीदवार अपने राज्य के लिए निर्धारित विशिष्ट दिन पर सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के वायुसेना स्टेशन बैरकपुर में रैली स्थल पर पहुंच सकते हैं। इस भर्ती रैली के लिए कोई पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
IAF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना 12 से 19 सितंबर तक मेडिकल सहायक ट्रेड (जनरल और फार्मासिस्ट) के लिए एयरमैन भर्ती रैली करेगी। इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती दो चरणों में होगी। पहला चरण 12 और 15 सितंबर से होगा, जिसमें 26 दिसंबर 2002 और 26 दिसंबर 2006 को पैदा हुए उन लड़कों को शामिल किया जाएगा, जिनके 12वीं में जीव विज्ञान में 50 फीसदी और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होंगे। अंतिम भर्ती रैली 18 सितंबर से शुरू होगी। इसमें 26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच पैदा हुए लड़कों के लिए होगी। इसमें शामिल होने वाले लड़कों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री की अतिरिक्त योग्यता होनी चाहिए। 

कब किस राज्य के उम्मीदवार ले सकेंगे हिस्सा

विज्ञापन

12 सितंबर:
असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली।
15 सितंबर: ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली।
18 सितंबर: फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी धारक असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की आवश्यकता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पात्र उम्मीदवार अपने राज्य के लिए निर्धारित विशिष्ट दिन पर सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के वायुसेना स्टेशन बैरकपुर में रैली स्थल पर पहुंच सकते हैं। इस भर्ती रैली के लिए कोई पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें