फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित तेलंगाना में फंसे 23 लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 26 Sep 2016 06:11 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने रविवार को बाढ़ प्रभावित तेलंगाना के मेडक जिले में अभियान चलाकर द्वीप में फंसे 23 लोगों को सुरक्षित निकाला है। रविवार सुबह करीब सात बजे वायुसेना को मेडक जिले के इडुपलय गांव में इन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद वायुसेना ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे इन लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस अभियान में वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर लगाए गए। एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान खराब मौसम के चलते खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके अलावा भारी बारिश की वजह से मेडक जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 550 सदस्यों की 17 टीमें तैनात की हैं। राज्य के हैदराबाद और रंगारेड्डी जिले में बचाव कार्य में सेना की तैनाती की गई है। 

शुक्रवार को चार लोगों के मरने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर छह अन्य लोग जख्मी हो गए। रविवार को जल संसाधन मंत्रालय की ओर से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में गोदावरी और कृष्णा बेसिन के आसपास के जिले में अलर्ट जारी किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में संबंधित राज्य सरकारों और प्रशासन को अगले तीन से सात दिनों के दौरान उच्च स्तर पर एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। केंद्रीय बलों की ओर से इन राज्यों में पिछले दिनों से हो रही बारिश में फंसे लोगों की मदद के लिए 60 नौकाओं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें