फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना 24 घंटे तैयार: पीएम से मिले वायुसेना प्रमुख भदौरिया, मोदी ने दिया पूरी सुरक्षा बरतने पर जोर

Wed, 28 Apr 2021 03:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोविड रोधी अभियान में जुटी है वायुसेना, एयर चीफ मार्शल ने पीएम को दी जानकारी
विज्ञापन
पीएम से मिले वायुसेना प्रमुख भदौरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने उन्हें कोविड-19 रोधी अभियान में वायु सेना द्वारा की जा रही मदद से अवगत कराया। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पीएमओ ने बयान जारी कर बताया कि भदौरिया ने पीएम मोदी को बताया कि वायु सेना 24 घंटे और सातों दिन महामारी के दौरान के मदद को तैयार है। वायु सेना महामारी रोधी भारी सामग्रियों  खासकर ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के अभियानों में जुटी हुई है, ताकि जरूरतमंदों तक तत्काल उन्हें पहुंचाया जा सके। वायु सेना के विमान चौबीसों घंटे इन कार्यों में जुटे हैं। चौबीस घंटे अभियान चलाने के लिए अतिरिक्त पायलट व चालक दल की व्यवस्था भी की गई है। 



इस मौके पर पीएम मोदी ने वायु सेना प्रमुख से कहा कि अभियानों की रफ्तार, मात्रा व सुरक्षा बढ़ाई जाए। खासकर आॅक्सीजन टैंकरों व अन्य आवश्यक सामग्री को तत्काल पहुंचाया जाए। अभियान के दौरान इसमें जुटे जवानों के लिए भी कोविड से संबंधित मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें