फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan: 246 भारतीयों के साथ एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची; जानें क्यों चर्चा में IAF की एकमात्र सी-17 महिला पायलट

Fri, 28 Apr 2023 01:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विदेश सचिव ने कहा कि हम SAF (सूडानी सशस्त्र बल) और RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) दोनों के संपर्क में हैं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। हम सभी पक्षों के साथ संपर्क में हैं, ताकि भारतीयों को सुरक्षित क्षेत्रों और फिर पोर्ट सूडान ले जाया जा सके।
विज्ञापन
Sudan Crisis - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन कावेरी के तहत संकटग्रस्ट सूडान में फंसे 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। इससे बीच भारतीय वायुसेना की पहली और इकलौती महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरराज कौर बोपराय की चर्चा जोरशोर से हो रही है। दरअसल, हरराज कौर बोपराय भारी-भारकम परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर उड़ाती हैं। उन्होंने भी संकटग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 
कौन हैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरराज कौर?
सूत्रों की मानें तो फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरराज कौर सी-17 की पायलट हैं। उन्होंने ऑपरेशन कावेरी में हिस्सा लिया। विशाल विमान ने गाजियाबाद स्थित हिंडन हवाई अड्डा से जेद्दा के लिए उड़ान भरी और बचाए गए लोगों को जेद्दा से लेकर मुंबई पहुंचा। वह विमान के स्क्वाड्रन में इकलौती महिला अधिकारी हैं। यह स्क्वाड्रन वायुसेना के हिंडन हवाई अड्डे पर स्थित है। अब तक सूडान से 606 भारतीयों को वापस लाया गया है।


सूडान से 121 यात्रियों का 8वां जत्था जेद्दा के लिए रवाना
वहीं, भारतीय वायुसेना के विमान IAF C-130J ने गुरुवार को हिंसाग्रस्त सूडान के वाडी सीडना एयर बेस से भारतीयों के आठवें जत्थे को लेकर जेद्दा के लिए उड़ान भरी। इसमें 121 भारतीय शामिल हैं।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत वाडी सीडना एयर बेस से IAF C-130J विमान ने उड़ान भरी। यह आठवां जत्था है जिसमें 121 यात्री जेद्दाह जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सऊदी अरब के जेद्दा पोर्ट पर सूडान से निकाले गए भारतीयों की अगवानी की। इस दौरान वायुसेना के विमान में कुल 135 यात्रियों को सूडान से निकालकर जेद्दा लाया गया था। मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि जेद्दा में भारतीयों के सातवें बैच का स्वागत करते हुए खुशी हुई।



उधर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि सूडान में हालात बहुत जटिल और अप्रत्याशित बने हुए हैं। इस बीच भारत का उद्देश्य उस देश में फंसे हर भारतीय को खतरे से बाहर निकालने पर है। क्वात्रा ने 'ऑपरेशन कावेरी' पर जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 1,700 से 2,000 भारतीय नागरिकों को संघर्ष क्षेत्रों से बाहर निकाला जा चुका है।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत सूडान और दो युद्धरत गुटों के संपर्क में है। संबंधित पक्षों से सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद हम अपने नागरिकों को निकालने में सफल हो पा रहे हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि नई दिल्ली खार्तूम के साथ एक बहुत मजबूत विकास साझेदारी साझा करता है। उन्होंने कहा कि हम SAF (सूडानी सशस्त्र बल) और RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) दोनों के संपर्क में हैं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। हम सभी पक्षों के साथ संपर्क में हैं, ताकि भारतीयों को सुरक्षित क्षेत्रों और फिर पोर्ट सूडान ले जाया जा सके।

सूडान में भारतीयों की कुल संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि लगभग 3,100 ने सूडानी राजधानी खार्तूम में भारतीय दूतावास के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि अतिरिक्त 300 मिशन के साथ संपर्क में हैं। सूडान में भी लगभग 900 से 1,000 पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) हैं।

ऐसे चल रहा अभियान
खार्तूम और पोर्ट सूडान के बीच की दूरी लगभग 850 किलोमीटर है। बस से यात्रा का समय 12 से लेकर 18 घंटे तक होता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश को तैनात किया है, जबकि भारतीय वायु सेना ने अपने दो सी130जे परिवहन विमानों को भी मोर्चे पर लगा दिया है। भारतीयों को जेद्दा ले जाने के लिए जहाजों और विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां से उन्हें भारत लाया जा रहा है।

अब तक इतने लोग वापस आए
क्वात्रा ने बताया कि लगभग 600 भारतीय नागरिक या तो भारत आ चुके हैं या रास्ते में हैं। जेद्दा से कल रात चार्टर्ड विमान से 360 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे थे। वर्तमान में हमारे पास जेद्दा में 495 भारतीय नागरिक हैं। पोर्ट सूडान में 320 भारतीय हैं। पोर्ट सूडान में और लोगों को लाने के लिए हमारे पास और बसें हैं। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि 42 भारतीय नागरिक दक्षिण सूडान चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें