सेना में युवाओं की अल्पावधि की भर्ती की चर्चित अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को बड़ी बात कही। तेलंगाना के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में साझा स्नातक परेड (Combined Graduation Parade) को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि देश का सुरक्षा कैनवास बहुत विशाल, जटिल और बहुआयामी है। सीमाओं के साथ ही आंतरिक सुरक्षा का खतरा समान रूप से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में उच्च स्तर की संचालनगत तैयारी अनिवार्य है।
जनरल पांडे ने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग और उसका इस्तेमाल करना सैन्य मिशन के लिए जरूरी हो गया है।