फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया पर बातें बहुत मगर काम धीमा : वायुसेना प्रमुख

Tue, 17 Dec 2019 05:19 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को कहा, ‘मेक इन इंडिया’ पर बातें बहुत की जाती हैं पर काम धीमा है। उन्होंने स्वदेशी हथियारों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, हमने इसे अपना समर्थन दिया है, पर हर किसी को इस दिशा में आगे बढ़ना होगा चाहे सरकारी हो या निजी क्षेत्र।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा, डीआरडीओ को एक समयसीमा तय करनी है... सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) को निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अभी, ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशीकरण (कार्यक्रम) में बातें बहुत की जा रही हैं। हमारी मंशा अच्छी है लेकिन व्यावहारिक रूप से काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। हर कोई अगर इस दिशा में काम करेगा तो हम सफल होंगे।

एक लक्ष्य भी नहीं भेद सकी पाकिस्तानी वायुसेना

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना और भारतीय वायुसेना में समानता का कोई सवाल ही नहीं क्योंकि पाकिस्तानी वायुसेना बालाकोट अभियान के बाद एक भी लक्ष्य को निशाना नहीं बना सकी।

राफेल आया तो दुश्मन बहुत सोचेगा

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल होता तो बालाकोट हवाई हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया अलग होती, भदौरिया ने कहा, प्रतिक्रिया उनके हाथ में है, लेकिन नतीजा (हमले का) अलग होता। एक बार राफेल वायुसेना के बेड़े में आने शुरू हो जाएंगे तो दुश्मन सोचेगा और काफी सोचेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें