फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार मुंह की खाने के बाद भी हमारे नेतृत्व को कमतर आंकता रहा है पाक : वायुसेना प्रमुख

Fri, 20 Sep 2019 03:41 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व को हमेशा से कमतर आंका है और बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भी उन्होंने यही किया था। एक कार्यक्रम में बोल रहे  धनोआ ने कहा, 'आपको याद होगा कि पाकिस्तान ने हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को हमेशा से कमतर आंका है। हमेशा। 1965 के युद्ध में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को कम आंका था। उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह मोर्चा खोलेंगे और लाहौर तक पहुंच जाएंगे।'

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा, 'और फिर वे चौंक गए। उन्हें लगा था कि वे सिर्फ कश्मीर में लड़ेंगे... वे अचंभित हुए। कारगिल युद्ध में वे एक बार फिर हैरान रह गए। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हम अपनी सारी ताकत झोंक देंगे और बोफोर्स तोपों का मुंह उनकी ओर कर दिया जाएगा और हम वायुसेना को इसमें शामिल कर उन्हें खदेड़ देंगे।'

उन्होंने कहा, 'कुल मिलाकर उनका अनुमान हमेशा गलत साबित हुआ। यहां तक कि अब भी, पुलवामा (आतंकवादी हमले) के बाद, मेरे हिसाब से उन्होंने फिर गलत अनुमान लगाया कि हमारा राजनीतिक नेतृत्व ऐसे हमले (बालाकोट हमले) की इजाजत नहीं देगा। ऐसा नहीं है कि हमारी वायु सेना सक्षम नहीं है। वे हमारी क्षमताएं जानते हैं। लेकिन वे हमेशा इस गलतफहमी में रहते हैं कि हमारा नेतृत्व कार्रवाई नहीं करेगा।”
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल धनोआ इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वह वायुसेना के 25वें प्रमुख हैं और उन्होंने दिसंबर 2016 में यह पद संभाला था। एयर चीफ मार्शल धनोआ की जगह एयर मार्शल आर के एस भदौरिया लेंगे जिन्हें हाल ही में वायुसेना का अगला प्रमुख नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें