रिटायरमेंट से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मंगलवार को हैदराबाद के पास डंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी में ‘किरण’ विमान से अपनी आखिरी ट्रेनर उड़ान भरी। उतरने पर उन्हें वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
आईएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, जो इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को हैदराबाद के पास डंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) में अपनी आखिरी ट्रेनर सॉर्टी (उड़ान) के दौरान 'किरण' विमान उड़ाया। यह जानकारी अधिकरियों ने दी।
विज्ञापन
#WATCH | Dundigal, Telangana | Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh flew a sortie with his instructor in the Air Force, Wing Commander VS Kochhar (Retd), in a Kiran aircraft. This is going to be the last sortie of the outgoing Air Chief in the service. Air Marshal Ashutosh Dixit is going to succeed him as the Chief of Air Staff on October 31.
क्यों खास है यह जगह?
उड़ान पूरी करके उतरने पर, सम्मान के तौर पर उन्हें 'वाटर कैनन सैल्यूट' दिया गया। यह सिंह के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला पल था, क्योंकि उन्होंने एएफए में अपने इंस्ट्रक्टर, विंग कमांडर (रिटायर्ड) वीएस कोचर के साथ उड़ान भरी। यही वह जगह है जहां से उन्होंने अपने फ्लाइंग करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपने फ्लाइंग करियर की शुरुआत भी 'किरण' विमान से ही की थी। आईएएफ प्रमुख 1984 में 'स्वोर्ड ऑफ ऑनर' के साथ एएफए से पास आउट हुए थे। उन्होंने अपनी आखिरी फाइटर जेट सॉर्टी 12 अक्तूबर को जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 'एक्सरसाइज तरंग शक्ति' के दौरान स्वदेशी 'तेजस' विमान में भरी थी।