Air Force Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria
- फोटो : ANI
राफेल लड़ाकू विमान आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर अंबाला एयरबेस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, राफेल के वायुसेना में शामिल होने को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था।
बता दें कि भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच आज पांच राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए हैं। विमानों को वायुसेना में शामिल करने के लिए एयरबेस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। राफेल के वायुसेना में शामिल होने से इसकी ताकत में इजाफा होगा। भारत ने लगभग चार साल पहले फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने को लेकर डील की थी।
यह भी पढ़ें: वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का 'काल' राफेल, जानें इसकी खासियतें