फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: वायुसेना और चिकबलपुर पुलिस ने नंदी पहाड़ी की गहरी खाई में गिरे छात्र को बचाया

Sun, 20 Feb 2022 10:52 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबलपुर

सार

बंगलुरू के पीईएस विश्वविद्यालय का छात्र निशंक शर्मा रविवार की सुबह नंदी पहाड़ी घूमने गया था। पुलिस के अनुसार छात्र ने घर वापस आने से पहले ट्रेकिंग की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
300 फीट गहरी खाई में गिरे छात्र को बचाया गया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना और चिकबलपुर पुलिस ने आखिरकार 19 वर्षीय छात्र को बचा लिया है, जो नंदी पहाड़ी घूमने के क्रम में 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। वायुसेना और पुलिस ने साथ मिलकर इस बचाव कार्य को अंजाम दिया। छात्र चट्टानों के बीच में फंस गया था और वहां से निकलने में असमर्थ था। हालांकि, छात्र ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस और दिल्ली में अपने परिवार से संपर्क साधा और अपनी स्थिति बताई। 
विज्ञापन


दरअसल, बंगलुरू के पीईएस विश्वविद्यालय का छात्र निशंक शर्मा रविवार की सुबह नंदी पहाड़ी घूमने गया था। पुलिस के अनुसार छात्र ने घर वापस आने से पहले ट्रेकिंग की योजना बनाई थी। खाई में गिरने के बाद वह अपने मोबाइल तक पहुंचने में कामयाब रहा। उसने स्थानीय पुलिस और अपने परिवार को इस बात की जानकारी दी। 
 

शुरुआत में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छात्र को बचाने की कोशिश की। हालांकि, वे इसमें कामयाब न हो सके। इसके बाद वायुसेना की मदद लेकर छात्र को बचाया गया। छात्र को खाई से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। नंदी पहाड़ियां ट्रेकिंग करने वाले लोगों के लिए काफी लोकप्रिय स्थान है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें