फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज बहादुर के बाद अब वायुसेना और CRPF जवान ने बयां किया दर्द

Thu, 12 Jan 2017 04:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक/ मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
अभी बीएसएफ के जवान तेज बहादुर का खाने से संबंधित वीडियो वायरल होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रोहतक में जहां एक वायुसेना के पूर्व जवान का वीडियो वायरल हो गया है वहीं मथुरा में सीआरपीएफ के जवान ने भी वीडियो के जरिए अपनी पीड़ा बयां की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में वायुसेना के पूर्व जवान ने वायुसेना के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाया कि 14 हजार रुपये नहीं देने पर उसके ऊपर कई चार्ज लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया। परेशान होकर जवान ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मौत की गुहार लगाई है ताकि जलालत भरी जिंदगी से उसे छुटकारा मिल जाए।

वहीं मथुरा जनपद के गांव सहजुआ थोक सौंख निवासी जीत सिंह ने भी बीएसएफ जवान तेज बहादुर की भांति प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि सीआरपीएफ के जवान चुनाव, वीआईपी, वीवीआईपी, संसद सहित विषम स्थितियों वाले राज्यों में तैनात हैं। 
विज्ञापन


इसके बावजूद न वेलफेयर मिलता है न समय से छुट्टियां। आर्मी में पेंशन है, हमारी पेंशन थी वो भी बंद हो गई। 20 साल बाद नौकरी छोड़कर जाएंगे तो क्या करेंगे। हमें एक्स सर्विसमैन की सुविधा नहीं, केंटीन की सुविधा नहीं, मेडिकल की सुविधा नहीं, जबकि ड्यूटी हमारी सबसे ज्यादा है। हमें भी इसकी सुविधाएं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


बीएसएफ जवान जीत सिंह का वीडिया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें