वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को बंगलूरू में लड़ाकू विमान एसयू-30एमकेआई में उड़ान भरकर इसकी क्षमता में वृद्धि का जायजा लिया। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने बंगलूरू में इसके क्रू सदस्यों और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से इसकी जानकारी ली।
इस विमान को वायुसेना में शामिल करने से पहले एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टैबलिशमेंट ने इसकी उड़ान के दौरान जांच की। भदौरिया ने इस दौरान जारी परियोजनाओं की भी समीक्षा की।