फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत जल्द करेंगे एयर डिफेंस कमांड की स्थापना, वायु सेना का अधिकारी करेगा नेतृत्व

Sat, 15 Feb 2020 06:24 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीडीएस बीपीन रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने इस साल जून तक पहली एकीकृत त्रि-सेवा कमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसका प्रमुख भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक अधिकारी होगा। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि सैन्य मामलों के विभाग को दिए गए जनादेश के तहत बनाया जाने वाला पहला एकीकृत सैन्य गठन एक  एयर डिफेंस कमांड होगा, जिसका नेतृत्व एक एयर मार्शल करेगा जिसमें सेना और वायु सेना के साथ वायु रक्षा संपत्ति भी शामिल होगी।

सीडीएस ने सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के साथ एकीकृत वायु रक्षा कमान की संरचना और संपत्ति को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैन्य मामलों के विभाग को थिएटर कमांड के साथ संयुक्त सैन्य कमांड बनाने के लिए जनादेश दिया गया है जो तीन सेनाओं को शामिल करने वाला एक बड़ा पुनर्गठन अभ्यास होगा। जनरल रावत थिएटर कमांड के अलावा संयुक्त प्रायद्वीप कमान और एक लॉजिस्टिक्स कमांड के निर्माण पर भी काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि थिएटर कमांड या अन्य एकीकृत कमांडों के नेतृत्व के लिए जनरल-रैंक पोस्ट का निर्माण नहीं होगा और इनकी अध्यक्षता तीनों सेवाओं के लेफ्टिनेंट जनरल-रैंक के अधिकारी करेंगे।

प्रत्येक सेना की अपनी व्यक्तिगत वायु रक्षा सेट-अप है। वायु रक्षा कमांड, वायु सेना और नौसेना की वायु रक्षा और परिसंपत्तियों को एकीकृत करेगा और साथ ही संयुक्त रूप से देश को वायु रक्षा कवर प्रदान करेगा। वायु सेना और थल सेना अपनी वायु रक्षा परिसंपत्तियों के एकीकरण और पाकिस्तान के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से तैनाती के लिए एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें