फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Arabia: कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त फ्लाइट में आई खराबी, सभी 222 यात्री और सात क्रू मेंबर्स सुरक्षित

Fri, 15 Jul 2022 09:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक तकनीकि खराबी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अब सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां से रवाना हुई एयर अरेबिया की एक फ्लाइट (जी9-426) का आज शाम कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरते वक्त तकनीकि समस्या आ गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में दिक्कत आ गई थी, जिसके बाद कोच्चि एयपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतारा गया गया है। विमान में सवार सभी 222 यात्री और चालक दल के सभी सात सदस्य सुरक्षित हैं।




कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, तकनीकि खराबी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अब सब कुछ सामान्य है। हवाई अड्डे पर परिचालन फिर से शुरू हो गया है। पहली फ्लाइट इंडिगो से चेन्नई के लिए रवाना हो गई है। रात आठ बजकर 22 मिनट पर पूर्ण आपातकाल वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच डीजीसीए ने भी बयान जारी किया। DGCA के मुताबिक, शारजाह से कोच्चि जाने वाली एयर अरेबिया की उड़ान (जी9-426) के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी पाई गई थी। विमान रनवे पर सुरक्षित उतर गया और इंजन भी बंद कर दिया। विमान को 'बे' में ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें