फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- देश का 41 फीसदी पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मिला हुआ है राजनीतिक संरक्षण

Thu, 09 Jan 2020 09:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक प्रयोगसिद्ध डाटा है जो बताता है कि हिंदुओं के उच्च जाति (सवर्ण) के पास देश की कुल संपत्ति का 41 फीसदी है, जो कि उनकी आबादी का 22.28 फीसदी है। जो लगभग दोगुना है। धन का अगला सबसे बड़ा टुकड़ा हिंदू ओबीसी के पास है, यह देश की कुल संपत्ति का 31 फीसदी है, जो उनकी आबादी 35.66 फीसदी से कम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों के पास देश की कुल संपत्ति का आठ फीसदी हिस्सा है, जबकि उनके परिवारों की हिस्सेदारी लगभग 12 फीसदी है। वहीं एससी-एसटी के पास 11.3 फीसदी धन है जबकि उनकी आबादी देश में 27 फीसदी है। ओवैसी ने सवाल पूछते हुए कहा कि धन कहां रखा हुआ है? पैसा कहीं और रखा हुआ है, इन्हें पूरी तरह से राजनीतिक पार्टी का संरक्षण है क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना है। ये बातें ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें