फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी की पार्टी के विधायक वारिस पठान का भड़काऊ बयान, 100 पर भारी....

Thu, 20 Feb 2020 09:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वारिस पठान - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम नेता और महाराष्ट्र से विधायक वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्ग में हुई एक रैली के दौरान हिन्दू-मुसलमान का मुद्दा उठाते हुए भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने जो बयान दिया है उसे लेकर अब काफी विवाद हो रहा है।

विज्ञापन


पठान ने कहा- वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना।

बताया जा रहा है कि उन्होंने यह बयान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ही दिया। 

बयान पर विवाद मचने के बाद पठान ने इसपर सफाई देते हुए कहा, वारिस पठान देश या किसी धर्म के खिलाफ बयान देने वाला आखिरी इंसान होगा। मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा गया है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। भाजपा लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

 
इसपर सियासी संग्राम भी मचा। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने ट्वीट किया है, वारिश पठान को हम चेतावनी दे रहे हैं कि पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से देंगे। इस तरह का भेदभाव हमें मंजूर नहीं है। यदि शिवजी का तीसरा नेत्र खुला तो तुम सभी भस्म हो जाओगे। वहीं, शिवसेना ने भी पठान के बयान की आलोचना की है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि वारिश पठान लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। यह देशद्रोह है। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि धर्म विशेष के तुष्टीकरण के लिए भड़काऊ बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनकी दुकान बंद होने जा रही है इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

वहीं, पुणे के भाजपा कार्यकर्ता परिमल देशपांडे ने इसे लेकर वारिस पठान के खिलाफ डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
 

पार्टी के प्रमुख ओवैसी की तरह ही वारिस पठान भी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने एक बार भड़काऊ बयान के सिलसिले को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें