फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: 'तुम 4 नहीं 8 बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है?', असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा पर साधा निशाना

Tue, 06 Jan 2026 02:41 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला

सार

बच्चे पैदा करने को लेकर दिए गए नवनीत राणा के बयान पर सियासी बवाल मच गया था। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इस बयान पर ऐसी बेतुकी सोच को खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'हमें आंकड़ों के मामले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। भारत की जनसंख्या वृद्धि चिंताजनक है। आरएसएस और भाजपा की इस तरह की बेतुकी सोच का अंत होना चाहिए।'
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता नवनीत राणा के एक बयान पर निशाना साधा। नवनीत राणा ने कहा था कि देश की जनसांख्यिकीय संरचना पाकिस्तान जैसी न हो जाए, इसलिए उन्हें चार बच्चे पैदा करने चाहिए। ओवैसी ने राणा का नाम लिए बिना कहा कि मेरे छह बच्चे हैं और तुम 4 नहीं, आठ बच्चे पैदा करो। कौन रोक रहा है?
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'मेरे छह बच्चे हैं और मेरी दाढ़ी सफेद हो रही है। किसी ने कहा था कि चार बच्चे होने चाहिए। चार ही क्यों? आठ बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है?'

मोहन भागवत और चंद्रबाबू नायडू के बयान का भी किया जिक्र
रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के भी बयान का जिक्र किया। दरअसल, टीडीपी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हिस्सा है और चंद्रबाबू नायडू ने भी ज्यादा बच्चे पैदा करने का बयान दिया था।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा, 'किसी ने बयान दिया कि मौलाना ने 19 बच्चे पैदा किए। कोई कह रहा है कि चार बच्चे पैदा करो। सभी लोग कह रहे हैं कि और बच्चे पैदा करो। तुम क्यों पैदा नहीं कर रहे? मैं तुम्हें चुनौती देता हूं कि तुम 20 बच्चे पैदा करो। यह कैसा मजाक है?'



नवनीत राणा ने दिया था क्या बयान?
नवनीत राणा ने कहा था, 'कुछ लोगों की कई पत्नियां और कई बच्चे होते हैं, जिससे उनकी जनसंख्या बढ़ती रहती है। इससे निपटने के लिए उन्होंने हिंदुओं से भारत की रक्षा के लिए कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने का आग्रह किया था।' भाजपा नेता ने कहा, 'मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं। सुनिए, ये लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। मेरा सुझाव है कि हमें कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।'

नवनीत राणा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह मौलाना हैं या कोई और, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके 19 बच्चे और चार पत्नियां हैं, लेकिन वे 30 बच्चों की संख्या पूरी नहीं कर पाए। वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलना चाहते हैं, तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट हो जाएं? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।'
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें