तेलंगाना भाजपा प्रमुख बांदी संजय ने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हमने उनके वंशजों को वापस भेज दिया। तो मैं येलबुर्गा के लोगों से पूछता हूं, क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं? क्या आप टीपू के भजन गाने वाले लोगों को भगाएंगे?
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और तेलंगाना भाजपा प्रमुख बांदी संजय के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दोनों नेताओं ने राम-हनुमान और टीपू सुल्तान को लेकर एक दूसरे पर जोरदार हमला बोला। सबसे पहले तेलंगाना भाजपा प्रमुख बांदी संजय की बात करते हैं जिन्होंने टीपू सुल्तान के खिलाफ टिप्पणी करते हुए राम-हनुमान की चर्चा की। इसके बाद ओवैसी भी आक्रामक हो गए और उन्होंने भी पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को अड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
टीपू से प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए: बांदी संजय
बांदी संजय ने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हमने उनके वंशजों को वापस भेज दिया। तो मैं येलबुर्गा के लोगों से पूछता हूं, क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं? क्या आप टीपू के भजन गाने वाले लोगों को भगाएंगे? तो सोचिए कि इस राज्य को टीपू के वंशज चाहिए या भगवान राम और हनुमान के भक्तों की? मैं हनुमान की भूमि पर चुनौती देता हूं - टीपू से प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए, जो लोग भगवान राम के भजन गाते हैं और भगवान हनुमान को मनाते हैं उन्हें यहां रहना चाहिए।
मैं टीपू सुल्तान का नाम ले रहा हूं, देखता हूं आप क्या करते हैं: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि मैं टीपू सुल्तान का नाम ले रहा हूं, देखता हूं आप क्या करते हैं। क्या कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने जो कहा है उससे पीएम सहमत हैं? यह हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला आह्वान है। क्या कर्नाटक में भाजपा सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी? ये नफरत है। यूपी में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने ली मां-बेटी की जान वे बुलडोजर से सरकार चलाना चाहते हैं, संविधान से नहीं। यह सब करने से उन्हें राजनीतिक रूप से कुछ हासिल नहीं होगा। वे तेलंगाना (विधानसभा चुनाव 2023) में विफल होंगे।