फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम का बड़ा एलान, वंचित बहुजन अगाड़ी से तोड़ा गठबंधन

Fri, 06 Sep 2019 08:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) से गठबंधन तौड़ने का एलान किया है। औरंगाबाद से आईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने वंचित बहुजन अगाड़ी के साथ गठबंधन तौड़ने की घोषणा की।

विज्ञापन

 





बताया जा रहा है कि गठबंधन टूटने का कारण सीट बंटवारा है। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम अकेले चुनाव लड़ेगी। दो महीने पहले ही दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग में प्रकाश आंबेडकर ने स्पष्ट किया था कि 8 सीट ही एआईएमआईएम को दी जाएंगी।

एआईएमआईएम ने सीटें बढ़ाने की मांग प्रकाश आंबेडकर से की थी। शुरुआत में एआईएमआईएम ने 100 सीटों की मांग की थी। बाद में प्रकाश आंबेडकर सिर्फ आठ सीटें देने में ही अड़े रहे तो एआईएमआईएम 50 सीटों देने की मांग की। लेकिन, फिर भी आंबेडकर नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें