फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.रणदीप गुलेरिया का बयान: कोविड से होने वाली मौतों पर स्पष्टता के लिए ऑडिट करें राज्य और अस्पताल

Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली सही मौतों के आंकड़े सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और अस्पतालों को ऑडिट करना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकारों और अस्पतालों की ओर से कोविड-19 के चलते होने वाली मौतों का गलत वर्गीकरण महामारी के खिलाफ जंग में देश के प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में मृत्यु दर की बेहतर तस्वीर के लिए और आंकड़े सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को मृत्यु ऑडिट करना चाहिए। 
विज्ञापन

 

डॉ. रणदीर गुलेरिया का यह बयान उन आरोपों और रिपोर्ट के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा है कि विभिन्न राज्यों की सरकारें कोरोना वायरस महामारी के चलते होने वाली मौतों के गलत आंकड़े जारी कर रही हैं। उदाहरण के तौर पर मध्य प्रदेश में आधिकारिक आंकड़ों और अप्रैल में हुए अंतिम संस्कारों की संख्या में अंतर का मामला सामने आया है। इसके अलावा आंकड़ों को लेकर ऐसी ही कुछ स्थिति बिहार में भी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें