फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अड़े AIASL कर्मचारी, एअर इंडिया की कई उड़ानें प्रभावित

Mon, 18 May 2026 04:41 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई एयरपोर्ट पर सरकारी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण काफी देर तक हवाई सेवाएं प्रभावित हुई। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। फिलहाल कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद हालात काबू में हैं।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा, फ्लाइट संचालन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब सरकारी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस विरोध का असर सीधे उड़ानों पर पड़ा और एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानों में देरी हो गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
एआईएएसएल हवाई अड्डों पर यात्रियों की चेक-इन प्रक्रिया, सामान लोडिंग, विमान की सफाई और अन्य जरूरी सेवाएं संभालती है। ऐसे में कर्मचारियों के अचानक विरोध के कारण इन सेवाओं में रुकावट आई, जिससे फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि यह प्रदर्शन एक थर्ड-पार्टी एजेंसी के कर्मचारियों का था, लेकिन उनकी टीम स्थिति को संभालने और यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- NTA: धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, जयराम रमेश ने संसद की गरिमा कम करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट्स देरी से चलीं
हालांकि एयर इंडिया ने यह नहीं बताया कि कुल कितनी उड़ानें प्रभावित हुईं, लेकिन एयरपोर्ट पर यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थिति तब सामान्य होने लगी, जब एआईएएसएल प्रबंधन ने कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। कंपनी के सीईओ रामबाबू ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों का पत्र दे दिया है और अब कंपनी उसे नियमों के तहत जांचेगी।
विज्ञापन


देश के 84 एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 650 उड़ानें संभालती है AIASL
एआईएएसएल देश के 84 हवाई अड्डों पर करीब 80 एयरलाइनों को सेवाएं देती है, जिनमें फ्लाईदुबई, सउदीया, ओमान एयर और सलामएयर जैसी विदेशी एयरलाइंस भी शामिल हैं। कंपनी के पास लगभग 20 हजार कर्मचारी हैं और यह रोजाना करीब 650 उड़ानों को संभालती है। फिलहाल कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद हालात काबू में हैं।

सोशल मीडिया पर इसका असर दिखा है। जहां यात्रियों के सवालों का जवाब दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें