तमिलनाडु की राजनीति में चल रही उठा-पठक में मंगलवार को एक बड़ा मोड़ तब आ गया, जब एआईएडीएमके ने पार्टी महासचिव वीके शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनसे पार्टी का महासचिव पद छीन लिया गया है। मुख्यमंत्री पलानीसामी की ओर से बुलाई गई पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक में ये फैसला लिया गया।
Temporary General Secy post stands forfeited. #Sasikala is expelled: RB Udaykumar,TN Min reads out resolution at #AiadmkGeneralCouncil pic.twitter.com/zQwsXJ2Cit
— ANI (@ANI) September 12, 2017
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी ने शशिकला के भतीजे और सांसद टीटीवी दिनाकरन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इससे पहले भी राज्य के सीएम पलानीसामी और डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कई बैठकें की थीं। माना जा रहा है कि यह बैठक दोनों को बाहर निकालने के लिए की गई थी। साथ ही पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि शशिकला और दिनाकरन द्वारा लिए गए सभी फैसले पार्टी में लागू नहीं होंगे।
All announcements of TTV Dinakaran are not binding on the party:RB Udaykumar,TN Min reads out resolution at #AiadmkGeneralCouncil
— ANI (@ANI) September 12, 2017
वहीं दिनाकरन और उनके समर्थन में आए 14 विधायक लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं। इस मसले पर उन्होंने गवर्नर से मुलाकात भी की थी।
Most ministers(TN) fearing that they will lose elections,that is why they are accusing us of conniving with DMK: TTV Dinkaran on AIADMK meet
— ANI (@ANI) September 12, 2017
बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के चलते जेल में हैं, जबकि दिनाकरन पर रिश्वत के आरोप के चलते सीबीआई की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन पर पार्टी के चिन्ह के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है। वहीं शशिकला के पति मल्टीपल ऑर्गन फेलर की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं।