सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के विधायक आर कानगाराज का बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 64 साल के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिले में सुलूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कानगाराज जिस समय समाचार पत्र पढ़ रहे थे उसी समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सूत्रों ने बताया कि पड़ोस से विधायक के आवास पर आये एक डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुलतानपेट स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।