एआईएडीएमके के नेता नैनर नगेंद्रन सहित 14 अन्य नेता शनिवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
AIADMK's Nainar Nagendran and 14 other leaders from #TamilNadu joined BJP in presence of the party president Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/coObQWehcT
— ANI (@ANI) August 26, 2017
19 विधायकों ने लिया था समर्थन वापस
मालूम हो कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के उपमुख्यमंत्री और पार्टी कन्वेनर बनाए जाने के बाद एआईएडीएमके के 19 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही सरकार को दिया जा रहा समर्थन भी वापस ले लिया था।
बता दें कि विधायकों द्वारा बड़ी संख्या में समर्थन वापस लिए जाने के बाद के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी की सरकार की स्थिति डांवाडोल हो गई थी। उन्हें जल्द से जल्द सदन में अपना बहुमत साबित था।
पढ़ेंः- विधायक के घर जाते हुए CCTV में कैद हुई शशिकला, पुलिस ने ACB को सौंपा वीडियो
वहीं, दूसरी ओर पार्टी के पूर्व डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दीनाकरन अपने 19 विधायकों के साथ राज्यपाल विद्यासागर राव से मिले और मुख्यमंत्री को दी जा रही मदद को वापस लेने की बात कही थी।
विधायकों ने राव से कहा था कि पलानीस्वामी ने न केवल उनका विश्वास तोड़ा है बल्कि जनता को भी धोखा दिया है। उन्होने राव से गुहार लगाई कि वे संवैधानिक प्रक्रिया में उनकी मदद करें।
पढ़ेंः- जेल में बंद शशिकला को एक और झटका, SC ने खारिज की रिव्यू पिटिशन
पार्टी में मचे घमासान के बाद विपक्षी नेता और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राज्यपाल को पत्र लिखा था और मांग की थी कि सरकार को जल्द से जल्द बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट कराया जाए। दूसरी तरफ पनालीस्वामी और पनीरसेल्वम सहित पार्टी के दूसरे वरिष्ठ मंत्री सचिवालय में सरकार को बचाने के लिए जोड़ तोड़ कर रहे थे।