फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला की पैरोल अवधि खत्म, आज वापस लौटना होगा जेल

Thu, 12 Oct 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएडीएमके की पूर्व महासचिव वीके शशिकला की पैरोल अवधि आज यानि गुरुवार को खत्म हो रही है। वे जेल में लौटने के लिए रवाना हो गई हैं। शशिकला अपने बीमार पति एम नटराजन से मिलने के लिए जेल से बाहर 5 दिन की पैरोल पर आई थीं। इससे पहले जेल प्रशासन ने उन्हें निर्देश दिए थे कि वे सिर्फ अपने पति से ही मिल सकती हैं।  
विज्ञापन
Chennai: VK Sasikala leaves for Bengaluru's Central prison as her parole ends today. pic.twitter.com/a9NZzaMJBB — ANI (@ANI) October 12, 2017


शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई। शशिकला के वकील ने कहा था कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकीं।

बता दें कि एआईएडीएमके में पार्टी चिन्ह को लेकर घमासान मचा हुआ है और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, पार्टी दो ग्रुप में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप दिनाकरन का है और दूसरा सीएम पनालीसामी का है।
विज्ञापन


पढ़ें: वीके शशिकला के पति के कई अंग खराब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे  हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें