एआईडीएमके के दो धड़ों के एक होने पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा कि जल्द ही इस पर अच्छी खबर मिल सकती है। हम पहले की ही तरह संगठित होंगे और पार्टी में किसी परिवार का दखल नहीं होगा।
बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई महीने से चल रहा एक ही पार्टी के दो धड़ों में विवाद जल्द खत्म हो सकता है। वहीं दोनों धड़ों के एक होने पर शशिकला गुट ने विरोध किया है। वी पुगलेंदी ने कहा कि यह जनता और कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनाने जैसा है। यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।
Soon the merger talks will get over and you will get a good news: O Panneerselvam on #AIADMKMerger #TamilNadu pic.twitter.com/LFXwOUCZeg
— ANI (@ANI) August 20, 2017
This party will be united and it will be made sure that no family interference happens in the party: O Panneerselvam on #AIADMKMerger pic.twitter.com/alZofbuSQe
— ANI (@ANI) August 20, 2017
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से ही पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी गुट का AIADMK में विवाद चल रहा है।पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वो सीएम नहीं बनना चाहते हैं। लेकिन पार्टी की महासचिव वीके शशिकला और टीटीवी दिनाकरन को निकालने पर सभी सदस्यों की सहमति मिलने के बाद ही निकाला जाए। अभी जो निलंबन किया गया उसमें पार्टी के बड़े नेताओं जैसे की लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई और सांसद विज इला व नवनीतकृष्णन के हस्ताक्षर हैं।
पढ़े.- NDA में शामिल हो सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पलानीस्वामी ने की पीएम से मुलाकात
एक हफ्ते में मिलेगी खुशखबरी
ओपीएस ने कहा कि दोनों गुटों के एक होने में अभी कम से कम हफ्ता लगेगा। डील के मुताबिक जहां ओपीएस खेमे के कुछ नेता सरकार में शामिल होंगे और पार्टी का संचालन देखेंगे, वहीं ईपीएस खेमा पूरी तरह से सरकार का कामकाज देखेगा।