फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAIB Report: गोल्डन चेसिस की मदद से ब्लैक बॉक्स से निकाला 49 घंटे का डाटा, हादसे से जुड़ी रिकॉर्डिंग भी मिली

Sat, 12 Jul 2025 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

AAIB Report: अमेरिका से मंगाए गए गोल्डन चेसिस की मदद से  एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का उड़ान डाटा और दो घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग निकाली गई। इस डाटा में छह उड़ानों की जानकारी थी, जिसमें हादसे वाली उड़ान की रिकॉर्डिंग भी शामिल है। पीछे वाला ब्लैक बॉक्स (ईएएफआर) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था, जिससे उसका डाटा पारंपरिक तरीके से नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक विशेष उपकरण गोल्डन चेसिस की मदद से एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787‑8 विमान के ब्लैक बॉक्स यानी ईएएफआर से 49 घंटे का उड़ान डाटा डाउनलोड किया गया। विमान हादसा पिछले महीने 12 जून को अहमदाबाद में हुआ था, जिसमें 241 यात्रियों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) दोनों ब्लैक बॉक्स को 24 जून दिल्ली लेकर आया था। 

विज्ञापन


जांच एजेंसियां आमतौर पर ब्लैक बॉक्स से डाटा निकालने के लिए गोल्डन चेसिस और डाउनलोड केबल का उपयोग करती हैं। हाल ही में जांच में एएआईबी ने बताया कि डाटा डाउनलोड करने के लिए जरूरी गोल्डन चेसिस और केबल अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) से मंगवाई गई हैं। 

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान कैसे हुई दुर्घटनाग्रस्त? सेकंड-दर-सेकंड जानें हादसे की भयावह कहानी
विज्ञापन


एएआईबी की दिल्ली लैब ने 24 जून को (फॉरवर्ड) ईएएफआर से डाटा डाउनलोड करने की कोशिश की। इसमें क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) निकाला गया, जो अच्छी स्थिति में पाया गया। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएम को गोल्डन चेसिस पर लगाकर ईएएफआर से कच्चा डाटा निकाला गया। इसमें करीब 49 घंटे का उड़ान डाटा और छह उड़ानों की जानकारी मौजूद थी, जिसमें दुर्घटना वाली उड़ान भी शामिल है। रिकवर किया गया ऑडियो करीब दो घंटे का था और उसमें घटना की रिकॉर्डिंग भी थी। प्रारंभिक विश्लेषण पूरा हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीछे वाला (आफ्टर) ईएएफआर बहुत क्षतिग्रस्त था और पारंपरिक तकनीकों से डाटा नहीं निकाला जा सका। यहीं सीपीएम खोला गया, लेकिन उसमें भारी नुकसान था।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: अहमदाबाद हादसे पर AAIB रिपोर्ट की समीक्षा करेगी एअर इंडिया; विमानन कंपनी ने पायलट्स को लिखा पत्र

इसी बीच, संजय कुमार सिंह को जांच प्रभारी और जसबीर सिंह लार्हगा को मुख्य जांचकर्ता नियुक्त किया गया है। वहीं, विपिन वेणू वरकोठ, वीरारागवन के और वैष्णव विजयकुमार जांच टीम में शामिल हैं। इस जांच में अनुभवी पायलट, इंजीनियर, विमान चिकित्सा विशेषज्ञ, विमानन मनोवैज्ञानिक और रिकॉर्डर विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं, ताकि पूरी जांच विस्तार से की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें