फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Impact Summit: राहुल गांधी ने समिट को बताया पीआर स्टंट, सीएम फडणवीस ने बताया देश के लिए गौरव का क्षण

Fri, 20 Feb 2026 02:37 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में आयोजित एआई समिट को राहुल गांधी ने एक पीआर स्टंट बताया है। इसका जवबा देते हुए  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इसे भारत के लिए गौरव का समय बताया है। 

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : X-Rahul Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन चल रहा है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस आयोजन पर तंज कसते हुए इसे एक पीआर स्टंट बताया है। राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा कि सबसे ज्यादा एआई की जरूरत राहुल गांधी को है, क्योंकि कई बार जब ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी एचआई निष्क्रिय हो जाता है, तब एआई मदद कर सकता है। 

मुख्यमंत्री ने समिट के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन देश के लिए बेहद अहम है और यह भारत की एआई क्षमता को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से कृत्रिम बुद्धिमता आगे बढ़ रहा है, उसने अलग-अलग क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। ऐसे समय में वैश्विक नेताओं का भारत आना, देश की तकनीकी ताकत को देखना और एआई पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

फडणवीस ने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में एआई के उपयोग को भारत जैसे देश के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने इस दिशा में तेज गति से काम किया है और राज्य के प्रयासों को इस मंच पर प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एआई को किसानों के अनुकूल बनाया जाए तो किसान इसे अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज्य में एआई आधारित कीट निगरानी और क्रॉप-सैप इंटीग्रेशन पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें