फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एआई एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी, तिरुवनंतपुरम में उतरी फ्लाइट; हवाईअड्डे पर आपातकाल घोषित

Mon, 31 Jul 2023 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि तिरुवनंतपुरम-बहरीन एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 573 को तकनीकी कारणों की वजह से सुबह 11:06 बजे टेकऑफ टालना पड़ा। विमान में 180 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को सोमवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी की वजह से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। यहां फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतर गई। 154 यात्रियों को लेकर फ्लाइट तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही थी। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने तत्काल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया। एआई एक्सप्रेस ने बताया कि यह एहतियाती लैंडिंग थी।

विज्ञापन


उड़ान IX 613 में 154 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान सुबह लगभग 10:45 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से रवाना हुआ। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान दोपहर 12:01 बजे तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरा। टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण यह निर्णय लिया गया। एयरलाइन ने साफ किया कि यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी।

तिरुवनंतपुरम-बहरीन फ्लाइट में भी आई समस्या
एयरलाइंस ने बताया कि वह यात्रियों की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। विमानन कंपनी ने  यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। इस बीच हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि तिरुवनंतपुरम-बहरीन एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 573 को तकनीकी कारणों की वजह से सुबह 11:06 बजे टेकऑफ टालना पड़ा। विमान में 180 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें